शकील खान
बैरिया में बसपा का शक्ति प्रदर्शन: पवन सिंह अपने सैंकड़ो समर्थकों के साथ बसपा का दामन थामा, क्षेत्र मे सैंकड़ो मोटरसाईकिलो के साथ किया दमदार आगाज़।
बैरिया,बलिया। बैरिया की सियासत में शनिवार को उस समय हलचल तेज हो गई जब वार्ड नंबर 5 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पवन सिंह ने सैकड़ों समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन कर चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया। मधुबनी पेट्रोल पंप से शुरू हुआ सैंकड़ो मोटर साईकिलो का काफिला सीधे बैरिया शहीद स्मारक पहुंचा, जहां शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। इसके बाद समर्थकों का जत्था बैरिया तिमुहानी पहुंचा और पूर्व विधायक, द्वाबा क्षेत्र के ‘मालवीय’ कहे जाने वाले ठाकुर मैनेजर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
और कार्यक्रम का स्थान रविदास मन्दिर पर पहुँच कर सभा मे तब्दील हो गया लिए जहां भारत रत्न भीमराव अंबेडकर और कांशीराम के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। बैठक के दौरान राजनीतिक माहौल और भी गरमा गया जब बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने पवन सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाया. इस मौके पर जिला अध्यक्ष नंदलाल राम, मंडल प्रभारी इंदल राम, विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद राय, विधानसभा प्रभारी मनोरंजन राव, रामनिवास राम, विधानसभा महासचिव चंद्रशेखर वर्मा व विधानसभा उपाध्यक्ष बीरेंद्र वर्मा, सरदार सिंह, सोनू सिंह, विक्की सिंह, आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद राय ने की जबकि संचालन बीरेंद्र वर्मा ने किया। पदाधिकारियों ने बारी-बारी से माला पहनाकर पवन सिंह का स्वागत किया और भरोसा जताया। अपने संबोधन में पवन सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि वह आजीवन पार्टी के सिपाही रहेंगे और क्षेत्र की हर समस्या के समाधान के लिए दिन-रात उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने समर्थकों से अपील की कि किसी भी समस्या पर सीधे संपर्क करें। बड़ी संख्या में जुटे समर्थकों और नेताओं की मौजूदगी ने यह संकेत दे दिया है कि वार्ड नंबर 5 की जंग इस बार बेहद दिलचस्प और मुकाबलेदार होने वाली है। बैरिया की सियासत में यह शक्ति प्रदर्शन आने वाले पंचायत चुनाव की दिशा तय करने वाला साबित हो सकता है।




0 Comments