Ticker

6/recent/ticker-posts

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में उतारेगी प्रत्याशी, सभी सीटों पर लड़ने का ऐलान



एक नवंबर को वाराणसी में आदिवासी अधिकार रैली, चुनावी अभियान का होगा शंखनाद

 लखनऊ,उत्तर प्रदेश।। 

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया है। बुधवार को गोमती नगर स्थित हिंदी मीडिया सेंटर सभागार में प्रदेश अध्यक्ष सुख्खू सिंह मरावी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी की राजनीतिक एवं संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा की गई। इस दौरान सदस्यता अभियान तेज करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अरविन्द गोंडवाना ने कहा कि पार्टी 'भ्रष्टाचार मुक्त भारत-रोजगार युक्त भारत' और आर्थिक गणतंत्र की स्थापना के मिशन के साथ विधानसभा चुनाव में उतरेगी।

प्रदेश अध्यक्ष सुख्खू सिंह मरावी ने बताया कि एक नवंबर 2027 को वाराणसी के कचहरी स्थित शास्त्री घाट पर आदिवासी अधिकार रैली आयोजित की जाएगी। रैली में छत्तीसगढ़ के पाली-तानाखार विधायक एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता होंगे। उन्होंने कहा कि रैली के माध्यम से विधानसभा चुनाव की तैयारियों का शंखनाद किया जाएगा।

बैठक का संचालन प्रदेश महासचिव भारतेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर सतीश कश्यप, भगवान गोंड, दयाराम गोंड, रामदुलारे प्रसाद गोंड, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज शाह, वरुण गोंड, चन्द्रभान गोंड, कृष्णा गोंड, सीपी मौर्य, छोटेलाल गोंड, भागवत गोंड और दीनानाथ गोंड सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments