Ticker

6/recent/ticker-posts

सोनवानी में देवी जागरण में भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु


भोजपुरी गायक चंदन यादव, काव्य कृष्णमूर्ति और अदिति राज की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

हल्दी,बलिया। विकासखंड बेलहरी के सोनवानी गांव में दुर्गा पूजा कमेटी बाल संघ की ओर से बुधवार की रात आठ बजे भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम की शुरुआत देवी गीतों से हुई। भोजपुरी गायक चंदन यादव ने देवी पचरा प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। इसके बाद काव्य कृष्णमूर्ति और अदिति राज ने एक से बढ़कर एक देवी गीत और भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया। 


भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। देर रात तक सैकड़ों श्रद्धालु पंडाल में मौजूद रहकर भक्ति संगीत का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हल्दी पुलिस मुस्तैद रही। आयोजन को सफल बनाने में हरिद्वार सिंह, संतोष यादव, विजय पांडेय, मुन्ना सिंह, बेचू मिश्रा, विजय सिंह, अनु मिश्रा, संतोष मिश्रा और विनोद पांडेय सहित कमेटी के अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। अंत में कमेटी अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने श्रद्धालुओं, कलाकारों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट-सन्तोष तिवारी

Post a Comment

0 Comments