Ticker

6/recent/ticker-posts

बैरिया विधानसभा क्षेत्र के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे ई. दिनेश सिंह


बलिया, 20 अक्टूबर।
बैरिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता ई. दिनेश सिंह ने नवरात्र के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और पूजा समितियों के सदस्यों व स्थानीय लोगों से मुलाकात की।

उन्होंने सोनवानी में बाल संघ परिवार, मझौआ में नवयुवक मंगल दल समिति तथा प्रसादछपरा में मां शीतला नवयुवक दल कमेटी के पूजा समारोह में भाग लिया। इसके अलावा बैरिया फाटक स्थित दुर्गा पूजा समारोह और चकिया में जय दुर्गा मां कमेटी के पंडाल में भी पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।












Post a Comment

0 Comments