बलिया। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का शाखा सिकन्दरपुर जहां आधुनिक सुविधाओं से लैस है वहीं इस का धरातलीय रिजल्ट जीरो है, यहां पर ग्राहकों को सेवा देने के नाम पर यहां से वहां दौड़ाया जा रहा है,काउंटर पर कार्यरत मेडम द्वारा ग्राहकों को मीठा लॉलीपॉप दे दिया जा रहा है, ग्राहकों को पूरी तरह से संतोषजनक जानकारी भी नहीं दी जा रही है।
बता दें कि सोमवार को अपना स्टेटमेंट चेक कराने गए खाताधारक इमरान खान को उक्त महिला कर्मचारी द्वारा बताया गया कि, स्टेटमेंट प्रिंट करा लीजिए, पूछे जाने पर बताया कि नीचे जाकर ATM के पास से प्रिंट कर लीजिए, नीचे जाने पर उक्त प्रिंटिंग मशीन का शटर बंद मिला,उसके बाद जब दोबारा महिला कर्मचारी से पूछा गया कि नीचे तो शटर बंद है तो महिला कर्मचारी द्वारा बताया गया कि प्रिंटिंग मशीन खराब है।
अब सवाल यह उठता है कि जब प्रिंटिंग मशीन खराब था तो फिर नीचे क्यों भेजा गया, जबकि ग्राहक ने अपने मोबाइल पर किसी भी माध्यम से स्टेटमेंट फॉरवर्ड करने को कहा था , परंतु मशीन से ही प्रिंट करने की बात कही गई। ग्राहक का कहना है कि, मेरा यह एक मामला है ऐसे सैकड़ों मामले इस बैंक में आते होंगे ,जब बैंक में खाता धारक को संतोषजनक सेवा प्रदान नहीं कि जाएगी तो ग्राहकों को दूसरी और बेहतर सेवा देने वाले बैंकों का रुख करना पड़ेगा।
इस मामले को लेकर मैनेजर से दूरभाष नंबर द्वारा बात करने की कोशिश की गई मगर वहां से फोन नहीं उठाया गया



0 Comments