Ticker

6/recent/ticker-posts

बैरिया में खुला केयर प्लस मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड चाइल्ड केयर



रिपोर्ट:-शकील खान

बैरिया नगर पंचायत स्थित बैरिया रानीगंज मार्ग पर रमा वाटिका में आज रविवार को 2 बजे के लगभग केयर प्लस मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड चाइल्ड केयर खुला। जिसका उद्घाटन SHO बैरिया राजेंद्र प्रसाद सिंह ने फीता काटकर किया। डॉ संतोष कुमार एवं डॉक्टर शिल्पी कुमारी ने बताया कि बेरिया क्षेत्र के लिए यह पहला मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल है।

 जिसमें सभी प्रकार के रोगियों का उपचार एवं सर्जरी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यहां पांच बेड का आईसीयू भी रहेगा। बच्चों के इलाज के लिए भी बेहतर व्यवस्था दी जाएगी। इस मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल पर डॉक्टर अजय कुमार डॉक्टर नवनीत कुमार डॉ विवेक राय डॉ एस एन सिंह और डॉक्टर सौरभ कुमार सुलभ रहेंगे। उद्घाटन के अवसर पर काफी संख्या में बैरिया व आसपास के क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। अस्पताल के प्रबंधक जावेद ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया
।

Post a Comment

0 Comments