ललन पांडे ने बताया कि काफी समय से उनके मन में अपने पूर्वजों का पिंडदान करने की इच्छा थी। वैदिक मान्यताओं के अनुसार गया जी में पिंडदान का विशेष महत्व माना जाता है। फल्गु नदी के तट पर सदियों से चली आ रही इस परंपरा के माध्यम से लोग अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि इस धार्मिक यात्रा से उन्हें आत्मिक शांति और मन को सुकून मिलने की उम्मीद है।
गया जी प्रस्थान से पहले ललन पांडे ने काली माता मंदिर और बजरंगबली जलपाजी मंदिर सहित नगर के अन्य प्रतिष्ठित मंदिरों में दर्शन किए। इस दौरान उनके पुत्र राजेश पांडे, अमन पांडे, अंकित पांडे, पुत्री अमीषा पांडे तथा पुत्रवधू सविता पांडे सहित परिवार के अन्य सदस्य साथ रहे।
धार्मिक यात्रा के अवसर पर वार्ड नंबर सात के सभासद जीतन पांडे के साथ अशोक पांडे, बब्लू पांडे, सामू पांडे, निगम पांडे, अजय पांडे, संजय पांडे, तेज नारायण पांडे, महातम पांडे, आकांक्षा पांडे, अनुज पांडे समेत बड़ी संख्या में नगरवासी उनके साथ नगर भ्रमण में शामिल हुए और गया जी की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।




0 Comments