✍️शकील खान
बैरिया,बलिया। स्थानीय थाना बैरिया प्रांगण में शनिवार को पीस कमेटी की बैठक कोतवाल राजेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में क्षेत्र के हिंदू-मुस्लिम प्रतिनिधियों की बड़ी उपस्थिति रही। कोतवाल सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए लोगों से होली और रमजान को शांतिपूर्वक, एकता-भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि त्योहार खुशियाँ बाँटने का अवसर है; हमारी वजह से किसी को तकलीफ न हो, हम एक-दूसरे को प्यार और सम्मान दें ताकि माहौल अमनपूर्ण रहे। अभिभावकों को बच्चों की संगत पर नजर रखने का आग्रह किया गया। चेतावनी दी गई कि होली के दिन नशे की हालत में तीन सवारी वाली मोटरसाइकिल या कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी गाड़ी सीज की जाएगी। कोतवाल ने भरोसा दिलाया कि पुलिस लगातार अमन-चैन के लिए मुस्तैद है; आपराधिक हरकत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
बैठक में कोटवा प्रधान प्रतिनिधि रोशन गुप्ता, पत्रकार शकील खान, विनय सिंह, मुहम्मद मूर्तजा हुसैन, अल्ताफ अख्तर गोलू, फिरोज अहमद, अखिलेश तिवारी, अहमद राजा, पप्पू भाई, एसआई प्रदीप कुमार, एसआई अजय कुमार, एसआई राजधर यादव, हे0का0 जयकिशुन पाल, देवाश्रय यादव, उमेश यादव आदि मौजूद रहे।





0 Comments