Ticker

6/recent/ticker-posts

RSS गुरुकुल के छात्र शिवम ने JEE Main में 96.06 परसेंटाइल अर्जित किया


बलिया।।
✍️इमरान खान

कठघरा बंशीबाजार, बलिया स्थित आरएसएस गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी अकादमी के छात्र शिवम कुमार राय ने JEE Main 2026 सत्र-1 में 96.06 प्रतिशत अर्जित कर विद्यालय और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। शिवम के दादाजी स्वर्गीय जगन्नाथ राय जी (सरपंच साहब) एवं आनंद जी के भतीजे की प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 2 से आरएसएस गुरुकुल एकेडमी से ही हुई, जहां शिक्षकों के मार्गदर्शन में उनकी शैक्षणिक नींव मजबूत हुई।

विषयवार प्रदर्शन की बात करें तो गणित में उनका प्रदर्शन विशेष रूप से प्रभावशाली रहा, जिसने उनके कुल परिणाम को मजबूती दी। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा आयोजित इस परीक्षा को देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में गिना जाता है।

इस सफलता के उपलक्ष्य में गुरुवार को आरएसएस गुरुकुल एकेडमी परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां विद्यालय के प्रबंध निदेशक जय प्रताप सिंह ( गुड्डू ) ने शिवम राय के साथ-साथ उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया गया।



विद्यालय के शिक्षकों ने शिवम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह आने वाले समय में और भी ऊंचाइयों को छुएंगे। समारोह में छात्रों को शिवम से प्रेरणा लेने का संदेश भी दिया गया

शिवम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, गुरुजनों और विद्यालय के अनुशासित वातावरण को दिया। अब उनकी नजर देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश पर है। उनकी यह उपलब्धि आरएसएस गुरुकुल एकेडमी के साथ-साथ क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गई है।

Post a Comment

0 Comments