बैरिया,बलिया,10मार्च,(✍️शकील खान)।
मंगलवार को रविदास संस्थान में बसपा की बैठक में निर्णय हुआ कि 15 मार्च को संस्थापक स्व. कांशीराम की जयंती भव्य रूप से मनाई जाएगी। मुख्य अतिथि एवं आज़मगढ़ मंडल प्रभारी इंदल राम ने कार्यकर्ताओं से लखनऊ के इको-गार्डन में आयोजित पार्टी कार्यक्रम में अधिक-से-अधिक संख्या में पहुँचने और जयंती को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। बैठक में जनार्दन राम, मनोज राम, गोपाल राम, सुनील पासवान, पवन सिंह, सोनू सिंह, विक्की सिंह, बीरेंद्र वर्मा, मनोरंजन राव समेत बैरिया विधानसभा के पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



0 Comments