Ticker

6/recent/ticker-posts

अज्ञात वाहन के धक्के से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत,परिवार में पसरा मातम

 

✍️अरविन्द पाण्डेय

सिकन्दरपुर, बलिया।

नगरा मार्ग पर थाना गेट के समीप सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन के धक्के से घायल 48 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई घटना के बाद पूरा परिवार शोक में डूब गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के दुगौली निवासी बृजेश,उर्फ मन्टू दुबे 48 वर्ष पुत्र स्वर्गीय दीनानाथ दुबे विगत 2 मार्च की शाम को घर से सब्जी लेने के लिए निकले थे, अभी वह थाने के समीप सड़क पार कर रहे थे कि अचानक नगरा मोड़ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि घटना के बाद बाइक सवार वहां से फरार हो गए।
वही मौके पर इकट्ठा हुए स्थानीय लोगों ने उन्हें घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर पहुंचा, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां पर स्थित बिगड़ता देख परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें मऊ के एक निजी अस्पताल पर लेकर चले गए जहां पर इलाज के दौरान 5 मार्च को उनकी मौत हो गई।

मृतक बृजेश दुबे अपने पीछे पत्नी साधना देवी और दो पुत्र अनमोल दुबे 16 वर्ष और आदित्य दुबे 14 वर्ष को छोड़ गए हैं।  साधना देवी ने सिकन्दरपुर थाने में अज्ञात वाहन के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करा दी है।

Post a Comment

0 Comments