Ticker

6/recent/ticker-posts

स्वर्गीय प्रेम शंकर राय की पुण्यतिथि पर निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित



अरविंद पाण्डेय

सिकन्दरपुर।खेजुरी क्षेत्र में स्वर्गीय प्रेम शंकर राय की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर खेजुरी स्थित राय मेडिकल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर पर आयोजित हुआ, जहां क्षेत्र के सैकड़ों मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और मुफ्त दवाइयां प्राप्त कीं।


 शिविर में स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ चिकित्सक और विशेषज्ञ मौजूद रहे। प्रमुख रूप से। न्यू दीप्लोक हॉस्पिटल के  डायरेक्टर डॉ पीसी राय डॉ. रश्मि राय,  डॉ. आरके राय,  डॉ. बच्चा राय और डॉ. महेंद्र राय ने मरीजों की जांच की और आवश्यक परामर्श दिया। 

बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर, आंखों सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की गई। शिविर के आयोजक अनूप राय ने बताया कि उनके पिता स्व. प्रेम शंकर राय एक सामाजिक और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनकी स्मृति में हर वर्ष जरूरतमंद और कमजोर वर्ग के लोगों के लिए निशुल्क चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को दवाओं के अभाव में परेशानी होती है, उनके लिए उनका केंद्र हमेशा सेवा के लिए तैयार रहेगा। 




कार्यक्रम को सफल बनाने में अतुल राय, विजय सिंह, तारकेश्वर चौहान, उपेंद्र वर्मा, राजू कुमार, अमरनाथ यादव, हर्षित राय और रवीश राय सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।

Post a Comment

0 Comments