सिकन्दरपुर बलिया | 24 जुलाई 2026
समाजवादी पार्टी द्वारा रविवार को जनता इंटर कॉलेज नवानगर बंशीबाजार के प्रांगण में बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने आगामी चुनावों की रणनीति तैयार करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान हरिशंकर सिंह ने की जबकि संचालन विधानसभा अध्यक्ष रामजी यादव ने किया।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की वास्तविक ताकत उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों युवाओं मजदूरों महिलाओं और गरीबों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। पार्टी की नीतियों और जनहितकारी विचारों को घर घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की है।
विधायक ने कहा कार्यकर्ता जनता के बीच लगातार सक्रिय रहें उनकी समस्याओं को सुनें और समाधान के लिए संघर्ष करें। आने वाले चुनावों में संगठन की मजबूती ही पार्टी की जीत का आधार बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय अनुशासन और समर्पण के साथ पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
सम्मेलन के दौरान समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्य अतिथि सहित अन्य नेताओं ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और संगठन के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर डॉ मदन राय विवेक सिंह अनंत मिश्रा भीष्म यादव शिवजी यादव त्यागी डॉ विवेक सिंह आनंद मोहन सिंह मुन्नन जी वीर बहादुर वर्मा राजकुमार यादव अखिलेश यादव चंद्रमा यादव बबलू सिंह धनंजय सिंह टुनटुन राय प्रधान खुर्शीद आलम सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।


0 Comments