सिकन्दरपुर, बलिया। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर दरगाह हजरत सैयद शाह वली कादरी, सिकन्दरपुर में "यौम ए सादात जलसा ए ईद मिलादुन्नबी" और "हजरत सैयद जमालुद्दीन अजमली इस्लामी मालूमाती ईनामी मुकाबला" का आयोजन किया जाएगा।
दरगाह के मोतवल्ली डॉ. सैयद मिन्हाजुद्दीन अजमली ने बताया कि यह प्रोग्राम *10 रबीउल अव्वल 1448 हिजरी, मुताबिक 24 अगस्त 2026, बरोज़ सोमवार* को नमाज ए मगरिब के बाद से रात 11 बजे तक आयोजित होगा। इस दौरान इस्लामी जानकारी पर आधारित ईनामी मुकाबला भी कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि *11 रबीउल अव्वल 1448 हिजरी, मुताबिक 25 अगस्त 2026, बरोज़ मंगलवार* को नमाज ए मगरिब के बाद रात 11 बजे तक खास तौर पर लड़कियों के लिए अलग प्रोग्राम रखा गया है।
डॉ. सैयद मिन्हाजुद्दीन अजमली ने तमाम अवाम से अपील की है कि वे इस मुबारक जलसे में शिरकत कर नबी ए पाक की सीरत से रोशनास हों और इस्लामी तालीमात से फायदा उठाएं।स्थान: दरगाह हजरत सैयद शाह वली कादरी, सिकन्दरपुर, बलिया ।
@IMRAN KHAN✍️


0 Comments