Ticker

6/recent/ticker-posts

हाईकोर्ट के आदेश पर दो वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल



""✍️इमरान खान""

सिकंदरपुर, बलिया,05 सितम्बर। माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश के अनुपालन में सिकंदरपुर पुलिस ने गैर जमानती वारंट के तहत दो वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस के अनुसार, सिविल मिस रिट याचिका संख्या 23319/2025 सदरूद्दीन खान बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य में माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा 02 सितम्बर 2026 को आदेश पारित किया गया था। 

आदेश के क्रम में विपक्षी संख्या-04 नवाब खान पुत्र सदरूद्दीन खान तथा विपक्षी संख्या-05 लियाकत खान पुत्र सदरूद्दीन खान, निवासीगण कीकोड़ा, पोस्ट पन्दह, थाना सिकंदरपुर, बलिया के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। 

इसी क्रम में कोतवाल सिकंदरपुर सुशील कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 05 सितम्बर 2026 को दोनों वारंटियों नवाब खान और लियाकत खान को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद दोनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया।उच्च न्यायालय के आदेश में दोनों को 08 सितम्बर 2026 को सुबह 10 बजे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस अधीक्षक बलिया की ओर से जारी पत्र में भी आदेश का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे।

Post a Comment

0 Comments