Ticker

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान की बैठक में उठी 7 हजार मुकदमों के खारिज होने की बात


@✍️जे आलम

बलिया, 11 सितम्बर, 2026।

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत बलिया विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस दौरान 361 विधानसभा क्षेत्र बलिया के पूर्व प्रत्याशी ओमप्रकाश तिवारी ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन की रणनीति पर जोर दिया।

ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि कांग्रेस हर बूथ पर अपने कार्यकर्ताओं को मजबूत कर रही है। राहुल गांधी का स्पष्ट निर्देश है कि जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष किया जाए और संगठन को मजबूत बनाया जाए।

उन्होंने बलिया तहसील में करीब सात हजार मुकदमों के खारिज होने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यदि बिना सुनवाई और पर्याप्त साक्ष्य के मुकदमे खारिज किए गए हैं तो इसका सीधा असर गरीब और कमजोर वर्ग पर पड़ेगा। उन्होंने आशंका जताई कि जमीन से जुड़े विवादों के कारण सामाजिक तनाव और बवाल बढ़ सकता है। कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर जमीनी स्तर तक संघर्ष करने को तैयार है।

2027 के चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि फिलहाल पार्टी का फोकस टिकट या किसी प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने पर नहीं, बल्कि संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को उठाने पर है। उन्होंने कहा कि संगठन में निर्धारित प्रक्रिया के तहत बदलाव किया जा रहा है और बलिया में राष्ट्रीय महासचिव की यह पहली बैठक थी।

जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर उन्होंने कहा कि ब्लॉक अध्यक्ष से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन की समीक्षा की जा रही है। पार्टी जिसे जिम्मेदारी देगी, उसका स्वागत किया जाएगा।

खुद के चुनाव लड़ने के सवाल पर ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, उसी के अनुसार काम किया जाएगा। फिलहाल उनका पूरा ध्यान पार्टी संगठन को मजबूत करने पर है।

Post a Comment

0 Comments