Ticker

6/recent/ticker-posts

त्योहारों के मद्देनजर खेजुरी पुलिस सतर्क, प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस बल के साथ की फुट पेट्रोलिंग व चेकिंग




एसपी डॉ. ईरज राजा के निर्देशन में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मुस्तैद, दुर्गा पूजा पंडालों और खेजुरी चट्टी पर रही विशेष निगरानी

बलिया, 19 अक्टूबर। त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक बलिया डॉ. ईरज राजा के निर्देशन में खेजुरी पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक खेजुरी सुशील कुमार दुबे ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग एवं सायंकालीन गश्त की। इस दौरान खेजुरी चट्टी और दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए शांति व्यवस्था ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस टीम ने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और सुरक्षा के मद्देनजर चेकिंग अभियान भी चलाया। पुलिस की सक्रियता का उद्देश्य त्योहारों के दौरान आमजन में सुरक्षा का भाव बनाए रखना तथा किसी भी तरह की अव्यवस्था की आशंका को रोकना है। प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस बल के साथ प्रमुख स्थानों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी। खेजुरी पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की निगरानी एवं गश्त लगातार जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments