Ticker

6/recent/ticker-posts

सिकन्दरपुर पुलिस ने नाबालिग किशोरी समेत दो अपहृतों को किया बरामद, विधिक कार्रवाई जारी


इमरान खान

सिकन्दरपुर, बलिया, 13 सितम्बर, 2026।

सिकन्दरपुर थाना पुलिस ने अपहरण से संबंधित दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग किशोरी और एक युवक को बरामद कर लिया है। दोनों मामलों में पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, थाना सिकन्दरपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 192/26, धारा 137(2) व 87 बीएनएस से संबंधित कुमारी अनु चौहान पुत्री जयप्रकाश चौहान, निवासी बसारिकपुर, उम्र करीब 14 वर्ष, को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

वहीं, दूसरे अलग मामले में पंजीकृत मु0अ0सं0 216/26, धारा 140(3) बीएनएस से संबंधित अपहृत अमित यादव पुत्र स्व. रमाकांत यादव, निवासी ग्राम सिसोटार, थाना सिकन्दरपुर, बलिया, उम्र करीब 26 वर्ष, को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

पुलिस दोनों मामलों में नियमानुसार आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई सिकन्दरपुर कोतवाली प्रभारी सुशील कुमार दुबे के नेतृत्व में की गई।

Post a Comment

0 Comments