Ticker

6/recent/ticker-posts

पशुहारी गांव में जमीनी विवाद में मारपीट कॉलेज प्रबंधक गंभीर रूप से घायल


सिर में गंभीर चोट लगने पर हायर सेंटर रेफर, हालत नाजुक

बिल्थरारोड, बलिया, 13 सितम्बर, 2026।

उभांव थाना क्षेत्र के पशुहारी गांव में रविवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में अच्छेलाल यादव उर्फ सोनू पुत्र स्व. चंद्रदेव यादव, प्रबंधक मां लछिया देवी मूरत यादव इंटर कॉलेज, गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट लगने के बाद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात हायर सेंटर रेफर कर दिया।

परिजनों के अनुसार, सिर में गंभीर चोट लगने के कारण घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद परिजनों ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर उभांव पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब 8:30 बजे अच्छेलाल यादव का पाटीदारों से जमीन को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने मूसर, पंजा और अन्य सामान से हमला कर दिया। हमले में सिर पर चोट लगने के बाद अच्छेलाल यादव जमीन पर गिर पड़े।

मारपीट की सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के लोग उन्हें तत्काल सीएचसी सीयर लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विवाद जमीन से जुड़े पुराने मामले को लेकर बताया जा रहा है। घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस मामले में प्राप्त शिकायत और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

धनंजय कुमार शर्मा


Post a Comment

0 Comments